logo

समाज : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का चुनाव 31 जुलाई को होगा, कार्यकारणी बैठक में घोषणा 

sammelan.jpg

जमशेदपुर:

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022- 24 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव 31 जुलाई को होगा। सम्मेलन सत्र 2020- 22 की सप्तम प्रांतीय कार्यकारणी बैठक में इसका सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में हुई थी। अध्यक्ष के चुनाव के लिए  विनोद कुमार जैन को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

मौके पर उत्कृष्ट सामाजिक सेवा और सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या मे सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन को पुरस्कृत भी किया गया। बैठक में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अगुवाई में रांची से इस सम्मेलन के सदस्यों ने भी भाग लिया।

 

बैठक में संजय सर्राफ, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, कमल केडिया, किशोर मंत्री, मंजीत जाजोदिया, कमल जैन, विनोद जैन, संजय जैन, विष्णु सेन, मनोज बजाज, मनीष लोधा, अभिषेक चौधरी, अमित चौधरी, मयंक बुधिया, आदि के अलावे झारखंड के विभिन्न जिलों से 80 से भी अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं इस बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल ने किया।